बेगुसराय, अप्रैल 23 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। मॉडल स्कूल के रूप में चयनित श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल के नवमी कक्षा के विशेष वर्ग में मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण केवल 40 छात्र छात्राओं का नामांकन ही हो सकेगा। इस स्कूल के नवम वर्ग की विशेष कक्षा में मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 40 छात्र छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण शेष छात्र छात्राओं का नामांकन नवम वर्ग के विशेष क्लास में नहीं होकर सामान्य क्लास में किया जाएगा। इसके अलावा केवल स्कूल के पोषक क्षेत्र के बच्चों का नामांकन ही नवम वर्ग के सामान्य क्लास में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बगहा में आठवीं पास सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में इसके लिए नवम वर्ग में अलग अलग सेक्शन बनाया जाएगा। अब दूसरी पंचायत के बच्चों का नामांकन इस...