रामपुर, जून 14 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले सब्जी बिक्रेता के साथ झूठ बोलकर एक लाख रुपए लेकर दूसरे धर्म की महिला से शादी कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मडैय्या नादर बाग निवासी पुनीत कुमार ने शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। जिस पर उसने रिश्तेदार से शादी कराने को कहा था। रिश्तेदार ने एक महिला से शादी करा दी। शनिवार को शादी के दो दिन बाद उसे जानकारी हुई कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने कल्लू, राम सिंह, यासमीन उर्फ रिया गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...