बांदा, मई 18 -- बांदा। पूरे दुनिया में इस समय ईंधन का संकट है। सभी देशों में डीजल-पेट्रोल के मनमानी दाम बढ़ाए गए हैं, पर भारत में सबसे कम बढ़े हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से जो भी अपील की है, उसमें सभी लोग सहयोग करें। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को यहां मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में कही। सोमवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा चिल्ली धाम और खुरहंड स्थित सदर विधायक के आवास आयोजित आशीर्वाद समारोह में भी वह शामिल हुए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने पूर्व निर्धारित समय से करीब आधा घंटे विलंब से दोपहर एक बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बांदा दौरा आज, विधायक के ब...