गोंडा, मार्च 19 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। जिसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन चारों मूल्यांकन केंद्रों पर गुरुवार को भी यूपी बोर्ड की 48 हजार 437 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि पीएमश्री जीआईसी मे 540 में से 220 परीक्षकों की उपस्थिति मे इंटर की 12,382 और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 596 मे 346 परीक्षकों ने 11,358 कॉपियों को शुचितापूर्ण मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में कराया गया है। उन्होंने बताया कि दसवीं में जीजीआईसी मे दूसरे दिन 684 में से 206 परीक्षकों की उपस्थिति मे 11,756 और टॉमसन इंटर कॉलेज में 703 परीक्षकों मे से 481 परीक्षकों ने 13,141 उत्तर पुस्तिका...