नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- BLS Polymers IPO: बीएलएस पॉलिमर्स के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 255 करोड़ रुपये का यह आईपीओ बोली के दूसरे दिन यानी 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक 35.25 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने इस इश्यू में उपलब्ध शेयरों के मुकाबले कई गुना ज्यादा बोली लगाई है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी NII कैटेगरी में सबसे ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिली, जबकि रिटेल निवेशकों ने भी आईपीओ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, बीएलएस पॉलिमर्स के शेयर ग्रे मार्केट में आज 47 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। आइए जानते हैं डिटेल...दूसरे दिन 35.25 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO बीएलएस पॉलिमर्स के आईपीओ को दूसरे दिन तक कुल 35.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने कुल 1.19 करोड़ शेयर ऑफर किए थे, जबकि...