फतेहपुर, मई 8 -- बिंदकी। बार एसोसिएशन बिंदकी चुनाव के लिए दावेदार मैदान में उतर चुके है। नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पद के लिए 19 पर्चा दाखिल किया। चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री सहित कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के बीच भी संघर्ष होने की उम्मीद है। पर्चे की जांच और नाम वापसी के बाद ही तस्वीर साफ होगी। हालांकि प्रत्याशी प्रचार प्रसार में जान फूंकने में जुट गए है। अधिवक्ताओं के पास पहुंचकर पैठ बना रहे है। बिंदकी तहसील इकाई के बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष महामंत्री समेत विभिन्न पद के लिए प्रत्याशियों ने दावेदारी रखी। जहां पर अध्यक्ष पद के लिए कल्यान सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह गौतम, रामनारायण अग्निहोत्री व महामंत्री के लिए अशोक कुमार मिश्र, सीतेश तिवारी ने नामांकन किया, जबकि पहले दिन महामंत्री पद के लिए प्...