अमरोहा, मार्च 16 -- अमरोहा, संवाददाता। रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के दस केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा में 4560 पंजीकृत में से 3330 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1230 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे। 73.02 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 4560 पंजीकृत में से 3329 ने परीक्षा दी। 1231 अनुपस्थित रहे। 73 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल दोनों पालियों में 9120 पंजीकृत में से 6659 ने परीक्षा दी। 2461 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में ऑवर आल 73.01 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की आई स्कैनिंग और बायोमीट्रिक जांच की गई। जांच के बाद ही उन्हें...