बदायूं, अप्रैल 27 -- दूसरे दिन रविवार के लिए होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। अभ्यार्थियों की गेट पर प्रवेश के दौरान कड़ी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान किसी भी केंद्र पर किसी भी अभ्यार्थी से अनुचित सामग्री नहीं मिली। प्रथम एवं द्वितीय पाली में 1,976 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा के लिये कुल 15 केंद्र बनाये गये हैं, इनमें 14 केंद्र शहर एवं एक केंद्र उझानी में है। शहर के गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.