उन्नाव, अप्रैल 27 -- शुक्लागंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा के तहत राजधानी मार्ग स्थित ओम प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में दूसरे दिन परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जहां छांव की व्यवस्था न होने पर धूप में खड़े रहे। वहीं एसएसपी ने निरीक्षण किया। दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।रविवार को दूसरे दिन परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह द्वारा की गई। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 240 अभ्यर्थियों में से 66 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा वहीं द्वितीय पाली दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.