लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन रविवार रात श्याम संकीर्तन और भंडारा किया गया। रंग-बिरंगी झालरों से सजे कस्बे के खाटू श्याम मंदिर में सोनम मिश्रा और रोहित कश्यप व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भजनों का श्याम भक्तों ने देर रात तक आनंद लिया। इसमें आचार्य पिंकू शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, जगदीश शर्मा, अनिल मौर्य, आशीष, राहुल, नंदलाल आदि तमाम श्याम भक्त शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...