सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के दूसरे दिन बुधवार को स्कूलों में बच्चों को फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। मौके पर बच्चों ने भी फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन कर उत्साह व्यक्त किया। दवा का सेवन करने को लेकर सभी बच्चे उत्साहित नजर आए। बताया गया कि गुरुवार को भी फाईलेरिया उन्मूलन एमडीए कार्यक्रम जारी रहेगा। गुरुवार को डोर टू डोर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। यह अभियान जिले में 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान शत प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है। लिटिल फ्लावर स्कूल तामड़ी में 246 लोगों को फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। इस दौरान मलेरिया एवं पिरामल की टीम ने निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.