बदायूं, मार्च 19 -- हत्यरोपी व उसके ताऊ की दुकान व मकान पर बुलडोजर चलाने जाने के दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सैजनी में बुधवार को कर्फ्यू वाली शांति रही। लोग आपस में चर्चा तो कर रहे थे लेकिन घरों के भीतर ही रहे। इधर गांव में पुलिस का गश्त भी रह रहकर जारी रहा। जिसके चलते गांव में सन्नाटा छाया रहा। आरोपी का परिवार मौके से फरार है। जो दुकानें 40 दुकानें ध्वस्तीकरण को चिह्नित हो चुकी है उनके किराएदार काफी परेशान हैं। किराएदारों ने अपना सामान तो निकाल लिया है लेकिन अब वह रोजी रोटी को लेकर परेशान हैं। गांव में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया व जल्द ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...