जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी देवी का पूजन कर रहे हैं। मां के इस स्वरूप का दर्शन देवी भक्त आदि गंगा गोमती के विसर्जन घाट पर स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर सुबह से ही कर रहे हैं।पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भोर में चार बजे मंगला आरती के बाद मन्दिर का कपाट खुलने के पूर्व देवी भक्त कतार में लग गए थे।भोर में मंदिर के महंत विवेकानंद ने माता रानी का फूलों से श्रृंगार करके मंगला आरती की। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही मातारानी के भक्तों की लम्बी कतार लग गई थी। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन और माता रानी के जयकारों था घंटे...