दूसरे दिन शोकसभाओं में याद किए गए जनप्रिय नेता सुदिव्य
गिरडीह, सितम्बर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से गिरिडीह में शोक की लहर है। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों, संगठनों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, पार्टी कार्यालयों में शोकसभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हर कोई ने मंत्री सुदिव्य के निधन को जिले के साथ पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान उनके शिक्षा, युवा विकास और रोजगार के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। सुदिव्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: झारखंड ऑफिसर्स टीचर एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के तत्वावधान में सोमवार को टावर चौक पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सह शोकसभा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- विधायक आवास में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को किया नमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.