पटना, मई 4 -- राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटर-मैट्रिक की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण रही। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के आसपास गहमागहमी रही। सोमवार को इंटर विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12.45 बजे तक भौतिकी, उद्यमिता एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षाएं हुईं।
परीक्षा का कार्यक्रम द्वितीय पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कृषि, कला संकाय के लिए संगीत और वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दी विषय की परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक हुई। इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.