गोरखपुर, जून 17 -- फॉलोअप तिवारीपुर इलाके में रोहिन नदी में डूबे थे दो बच्चे, दोनों का शव मिला एक का शव पहले ही मिल गया था, दूसरे की तलाश कर रहे थे गोताखोर गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर इलाके में रोहिन नदी में डूबी पीहू का शव बुधवार सुबह पीएसी फ्लड टीम और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने बरामद किया गया। मासूम बेटी का शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटी का शव देखते ही मां गीता बेसुध हो गईं।

तलाश का विवरण जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के जमानिया गांव निवासी कक्षा चार का छात्र सर्वेश यादव (13) मंगलवार सुबह अपनी मां गुंजन और छोटे भाई शान के साथ ननिहाल आया था। आने के करीब एक घंटे बाद सुबह करीब 10 बजे वह अपने मामा की बेटी पीहू और मोहल्ले के दो अन्य बच्चों के साथ भैंस के पीछे-पीछे नदी की ओर चला गया। इसी दौरान सर्वेश और पीहू ...