दूसरे दिन मूल्यांकन कार्य ने पकड़ी रफ्तार
अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। जिले के चार केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली है। जिले के चार केंद्रों पर 59764 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। 1732 परीक्षकों में से 1011 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल हुए जबकि 978 परीक्षक दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य से नदारद रहे। मूल्यांकन कार्य को गति देने के लिए नए परीक्षकों की तैनाती की जा रही है। बुधवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया। मूल्यांकन के पहले दिन ही 1110 परीक्षक मूल्यांकन कार्य से नदारद रहे। डीआईओएस ने मूल्यांकन से नदारद रहने वाले परीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई के डर से कुछ परीक्षक मूल्यांकन कार्य पर लौट आए हैं। गुरुवार को जिले के चारों मूल्यांकन केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.