कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुक्रवार भोर होते ही मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन और पूजन के लिए महिलाओं भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। माताएं और बहनें हाथों में पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से माता रानी की आराधना की। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। मंदिर के व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी और पुजारी पंडित विजय शुक्ला ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन माता रानी का दो बार विशेष श्रृंगार किया जाता है। प्रात: मंगला आरती और सायंकाल भव्य संध्या आरती के साथ माता को भोग अर्पित किया जाता है, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितर...