लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। रविवार को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। दोनों पालियों में 6239 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3361 गैरहाजिर रहे। केंद्रों पर सुबह से ही कतार लगाकर परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर, बायोमीट्रिक व फोटोस्कैन के बाद प्रवेश कराया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। पुलिस की खुफिया सेल सोशल मीडिया से लेकर तमाम गतिविधियों की निगरानी करती रही।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज का जायजा लिया।...