बागपत, अप्रैल 12 -- बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले में दूसरे दिन भी सैकड़ों घरों में पानी न पहुंचने की वजह से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जो कनेक्शन तोड़े गए थे उनको जोड़ा नहीं गया है, जिससे घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। जल निगम की ओर से वार्ड पांच के मुगलपुरा मोहल्ले में पानी के पाइप लाइन बिछाने बिछाने के दौरान लोगों के पानी के कनेक्शन को तोड़ दिए। मोहल्ले के 300 से अधिक घरों में शनिवार को पानी की सप्लाई ठप हो गई थी जो रविवार तक बनी रही है। मोहल्ले के रहने वाले पूर्व सभासद भूरू ने कहा कि वार्ड में पानी की समस्या गंभीर है। पानी की बूंद-बूंद को लोग तरस गए है। जिस समय पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था उसी दौरान पानी के कनेक्शनों को तोड़ दिया गया था। कहने के बाद भी कनेक्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.