लातेहार, मार्च 17 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि । पीटीआर के महुआडांड़ रेंज में जंगली हाथी का उत्पात लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। पाकरडीह सबबीट के अंतर्गत बराही पीएफ में हाथी ने संजय लोहरा के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना के दौरान घर में रखे अनाज को भी हाथी खा गया और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं करकट गांव में मिल्यानुस टोप्पो के सब्जी बागान को भी हाथी ने रौंद डाला। इस संबंध में महुआडांड़ के वनपाल कुंवर गंझु ने बताया कि क्षतिपूर्ति हेतु घटना का जायजा लिया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरा होते ही प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि हाथी अभी महुआडांड़ प्रक्षेत्र में ही मौजूद है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि महुआ चुनने के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें और जंगल या उसके आसपास जाने से पहले स...