बिजनौर, अप्रैल 12 -- हल्दौर। कस्बे में दूसरे दिन रविवार को भी मध्य प्रदेश रेलवे पुलिस की टीम ने मोस्ट वांटेड आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी को साथ लेकर डेरा डाले रखा है। रविवार को भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सर्राफा बाजार सहित कई संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे बाजार में दिनभर अफरातफरी और चर्चाओं का माहौल बना रहा। मध्य प्रदेश की भोपाल रेलवे पुलिस उप निरीक्षक मिथलेश भारद्वाज के नेतृत्व में आरोपी के स्थानीय नेटवर्क, सहयोगियों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस खास तौर पर सर्राफा कारोबार से जुड़े संभावित लिंक और पुराने संपर्कों को खंगाल रही है। गौरतलब है कि आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी को मध्य प्रदेश में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह जबलपुर में रीवा-इटवा...