सीवान, मई 31 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सीवान-गोरखपुर रेलखंड के कुसम्ही व गौरी बाजार स्टेशनों के बीच आंधी-पानी से शुक्रवार की सुबह पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूटने के कारण रूट पर संचालित कई ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर देखा गया।

ट्रेनों की स्थिति इधर दूसरे दिन भी स्थिति सामान्य नहीं हो पायी और रूट पर संचालित नियमित व विशेष कई ट्रेनें अपने नीतय समय से घंटों देरी से जंक्शन पर पहुंची। इन ट्रेनों के इंतजार में विभिन्न प्लेटफार्म पर बैठे यात्री इनमें सवार होकर अपने गंतव्य के लिए निकले। बताया गया कि बाघ, कामख्या एक्सप्रेस, पाटलिपुत्रा, मथुरा -छपरा व बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस सहित आठ से अधिक ट्रेनें अपने नीयत समय से देरी से चल रही थीं। इसके अलावे सम्भलपुर से चलकर गोरखपुर जंक्शन को जाने वाली ट्रेन नंबर 15027 मौर्य एक्सप्रेस दोपहर के 1.45 बजे ...