रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर में खड़ी एक बस में सोमवार को आग लग गई। हालांकि, आसपास में मौजूद लोगों की सूझबूझ से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अचानक स्टैंड में खड़ी सिटी बस से धुआं उठने लगा। यह देखकर आसपास में मौजूद लोग तुरंत उसे बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में स्थानीय लोग आग बुझा दी। इस दौरान सीट जली और बस को ज्यादा नुकसान नहीं हो सका। खादगढ़ा टीओपी पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें दिख रहा है कि आग लगने से कुछ देर पहले एक युवक सिटी बस में घुसा था। इसके बाद टीओपी की पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि सिटी बस में उसी युवक ने आग लगायी होगी। बता दें कि रविवार को खादगढ़ा बस स्टैंड में आधा दर्जन बस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.