मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को दूसरे दिन भी अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। कर्मचारियों ने अपने-अपने कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। नतीजतन कॉलेजों के पठन पाठन व अन्य कार्य प्रभावित हुए। प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के सभी अंगीभूत कॉलेज पूर्णत: बंद रहे। किसी तरह का कोई काम कॉलेज में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन 15 मार्च तक उनकी मांगों का क्रियान्वयन नहीं करता है तो 16 से 20 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार, दैनिक वेतनभोगी कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.