मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में मौसम का बदला हुआ मिजाज लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी देखने को मिला। सुबह के समय आसमान पूरी तरह साफ रहा और कुहासा नहीं लगा। तड़के ही सूरज निकल आने से लोगों को ठंड और कनकनी से आंशिक राहत मिली। रविवार को मौसम में आए बदलाव का असर सोमवार को भी स्पष्ट रूप से नजर आया, जिससे दिन का मौसम अपेक्षाकृत बेहतर और खुशगवार बना रहा। सुबह से ही हल्की धूप खिली रही, वहीं आसमान में छिटपुट बादल दिखाई दिए। दिनभर सूरज की चमक बनी रही, जिससे वातावरण में गर्माहट महसूस की गई। दोपहर के समय धूप में हल्की गर्मी का भी अहसास हुआ, जिससे लोग खुले स्थानों पर धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। ऐसे में, मुंगेर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.