बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मांगों के समर्थन में दूसरे दिन शनिवार को शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कॉलेजों में प्रदर्शन किया। एसबीएसएस कॉलेज में बेगूसराय जिला महाविद्यालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मी धीरज कुमार, राजीव कुमार, कुमार गौरव, स्वाती कुमारी, अरुण मालाकार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, अनिल पोद्दार, सलित कुमार झा, कारी सिंह, भानू चौधरी, समीर कुमार, मोहम्मद अजमल और अमित कुमार की भागीदारी रही यह जानकारी महाविद्यालय इकाई संघ सचिव डॉ मुकेश कुमार ने दी। मौके पर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व में किए गये समक्षौते को लागू नहीं करता है तो बाध्य होकर प्...