आजमगढ़, सितम्बर 29 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के विभिन्न बैराजों से 4,61,547 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी खतरा निशान को पार कर गई। यह भी पढ़ें- गंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीघाघरा नदी का जलस्तर शारदा, सरयू और गिरिजा बैराजों से सोमवार सुबह आठ बजे 4,61,547 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से नदी जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है। घाघरा नदी के बदरहुआ गेज पर रविवार शाम चार बजे जलस्तर 71.14 मीटर दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 54 सेमी बढ़कर 71.68 मीटर पहुंच गया। बदरहुआ का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। यहां सोमवार को नदी खतरा बिंदु पर पहुंच गई। वहीं डिघिया गेज पर रविवार शाम चार बजे जलस्तर 70.22 मीटर था, जो सोमवार को 76 सेमी बढ़कर 71.02 मीटर पर पहुंच गया...