गाज़ियाबाद, जून 12 -- मोदीनगर। बैनामे की ई-पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में मोदीनगर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर चल रहा बैनामा लेखकों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें बड़ी संख्या में बैनामा लेखक शामिल हुए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नामांकित ज्ञापन एसडीएम मोदीनगर को दिया। एसडीएम ने उनकी बात शासनस्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर बैनामा लेखकों का धरनाधरने का कारण दस्तावेज लेखक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले बैनामा लेखकों ने बृहस्पतिवार सुबह से रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना शुरू किया था, तभी से ही रजिस्ट्री कार्यालय का ताला नहीं खुलने दिया गया। गेट पर ही आंदोलन का बैनर लगा है। रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर ही दरी बिछाकर बैन...