दूसरे दिन भी युवक का नहीं लगा सुराग, विवाद के बाद हुआ था लापता
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस नाते-रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ के साथ संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार, संदीप शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे से लापता है। बताया जा रहा है कि दो सितंबर को घर की एक महिला से उसके प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान फोन पर संदीप को धमकी भी दी गई थी। इसके बाद वह अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों के मुताबिक, संदीप ने मोबाइल से ऑडियो भेजकर बताया था कि उसे मारकर फेंक दिया गया है। लोगों ने उसे मजनू चौराहे और गांव के पश्चिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.