मथुरा, जनवरी 24 -- छह दिन पूर्व गायब चौकीदार की तलाश में पुलिस ने पीएसी गोताखोरों की मदद से शनिवार को दूसरे दिन भी यमुना में बैराज की ओर तक तलाश किया लेकिन वह अभी तक नहीं मिल सका है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हिरासत में लिये आरोपी से पूछताछ कर रही है। जमुनापार क्षेत्र में पैंठ बाजार, लक्ष्मीनगर स्थित उमा वाटिका में गांव शाहपुर, गौसना, जमुनापार निवासी रंधीर सिंह (52) 18 जनवरी को ड्यूटी करने गये थे लेकिन ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं पहुंचे। परिजनों को चिंता हुई तो उनकी सभी जगह तलाश की। कहीं पता न चलने पर रंधीर के बेटे धर्मेंद्र सिंह ने 20 जनवरी को थाना जमुनापार में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में बेटे ने थाने में तहरीर देते हुए उमावाटिका में काम करने वाले चौकीदार सोनू पर आरोप लगाया कि 18 की शाम पिता को शराब पिलाने के बहाने बहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.