मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी, निसं। जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी जहरीली पदार्थ के सेवन से मौत का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को छतौनी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हरीलाल भगत की मौत हो गई। जबकि परीक्षण मांझी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। वहीं अबतक आधा दर्जन से अधिक लोग निजी नर्सिंग होम सहित सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। परीक्षण मांझी व हरीलाल भगत की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बार-बार रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे। परिजनों के चीख-पुकार से सदर अस्पताल सहित आसपास में मातम का माहौल हो गया। इधर, गुरुवार की देर रात तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया परसौना गांव निवासी प्रमोद यादव की मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में परिजन व शुभचिंतक निजी नर्सिंग होम पहुंच गए थे। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.