बरेली, मार्च 22 -- फरीदापुर चौधरी के नाले में रविवार को दोबारा गोवंश के अवशेष मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने नाराजगी जताते हुए दो चौकी इंचार्ज और चार हेड कांस्टेबल समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सभी पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को गोतस्करों को चिह्नित कर तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इज्जतनगर में फरीदापुर चौधरी के पास स्थित नाले में शनिवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। यह क्षेत्र आरपीएफ के क्षेत्रांतर्गत आता है। शनिवार को मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज कर बैरियर वन चौकी इंचार्ज उमेश कुमार राय और कर्मचारीनगर चौकी इंचार्ज अमित कुमार को नाले की सफाई कराकर अवशेष दफन कराने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही गोमांस तस्करों को चिह्नित कर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.