बरेली, मार्च 23 -- फरीदापुर चौधरी के नाले में शनिवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज को सफाई कराकर उन्हें दफन कराने के निर्देश दिए थे। मगर उसने सफाई नहीं कराई, जिसके चलते रविवार को नाले में फिर से अवशेष नजर आने गोरक्षकों ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस पर सीओ ने चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है। इज्जतनगर में फरीदापुर चौधरी के पास नाले में शनिवार को गोवंश के अवशेष मिले थे। यह क्षेत्र आरपीएफ के अंतर्गत आता है। शनिवार को मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज कर क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज को नाले की सफाई कराकर अवशेष दफन कराने के निर्देश दिए गए। मगर ऐसा नहीं होने के कारण रविवार को नाले में फिर से अवशेष नजर आने लगे। सूचना पर बजरंग दल गोरक्षा प्रकोष्ठ के आशीष शर्मा, निखिल गंगवार, गौतम कश्यप, मिंटू सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.