सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- जिले में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का कहर लगातार बरकरार है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मसूरी और नैनीताल से भी कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी दोनों हिल स्टेशन के मुकाबले जिले का तापमान कम रहा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सोमवार को नैनीताल और मसूरी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सहारनपुर से कम था। मुजफ्फराबाद मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि सोमवार को सहारनपुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को कोहरे से थोड़ी राहत मिलने के बावजूद शीतलहर का असर जिले में साफ देखने को मिला। सोमवार को भी सूर्यदेव के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.