बिजनौर, मार्च 19 -- नूरपुर। चांगीपुर स्थित बिंदल शुगर मिल में इनकम टैक्स की छापेमारी बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 36 घंटे बाद भी जारी रही। इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को मिल परिसर में प्रवेश नही दिया गया। हालांकि गन्ने की पेराई जारी रही। बुधवार को चांगीपुर स्थित बिंदल ग्रुप की शुगर मिल में आयकर विभाग की टीम ने बुद्धवार की सुबह छह बजे के बाद छापेमारी शुरू की थी। ग्रुप के सभी फैक्टरी व दफ्तरों में एक साथ छापेमारी की गई थी। आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे अधिकारी मिल परिसर में बारात के स्टिकर लगाकर दाखिल हुए थे। वहां पहुंचते ही प्रशासनिक भवन में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए थे। टीम ने शुगर मिल, डिस्टलरी के अकॉउंट व अन्य संबंधित कागजात अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को 36 घंटे बाद भी टीम...