दूसरे दिन भी पेट्रोल पंप रहे बंद ईंधन के लिए चालक परेशान
समस्तीपुर, मार्च 30 -- रोसड़ा। शहर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत दूसरे दिन सोमवार को भी बरकरार रही। महादेव मठ मोहल्ला स्थित इंडियन ऑयल, भूनहा स्थित नायरा तथा रहुआ स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर ताला लटका रहा। पंपों के बाहर पेट्रोल व डीजल स्टॉक समाप्त का बोर्ड लगा होने के कारण वाहन चालकों को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईंधन लेने के लिए पंपों पर पहुंचते रहे, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़ा। इस दौरान कई जगहों पर ग्राहकों और पंप कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। वहीं, कुछ वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि पंप संचालक जानबूझकर कृत्रिम किल्लत पैदा कर रहे हैं। सोमवार को एसडीओ संदीप कुमार ने भी पंप संचालकों से जानकारी ली। संचालकों ने एसडीओ को शीघ्र ही स्थिति सामान्य होने की बात कही। पंप संचालकों ने बताया कि मंगलवार से पंप पर पेट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.