लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम जहाँननगर निवासी कालीचरण पुत्र नरपति सिंह की गुमशुदगी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दूसरे दिन भी पुलिस ने सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड टीम के साथ एसएसबी की टीम भी जांच में शामिल हुई और गांव व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी ली गई। टीमों ने खेतों, बागों, नहर किनारे तथा सुनसान स्थानों पर गहन छानबीन की। संदिग्ध स्थलों की बारिकी से जांच की गई, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से लगातार पूछताछ कर हर संभावित पहलू पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सीओ मितौली यादुवेंद्र कुमार का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और सभी एंगल पर जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य तकनीकी संसाधनों का भी सहारा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.