अमरोहा, मई 8 -- गजरौला। रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त शुक्रवार को दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। हत्या कर शव को झाड़ी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के भानपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में एक युवती का शव पड़ा मिला था। जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर पहुंचे चौपला चौकी इंचार्ज सुधीर तोमर ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका मौजूद लोगों ने युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां झाड़ी में फेंकने की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जुड़ा मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.