बेगुसराय, मार्च 31 -- खोदावंदपुर। प्रखंड में मुख्यमंत्री नल जल योजना की पानी टंकियों का विद्युत कनेक्शन काट दिए जाने से मंगलवार को दूसरे दिन भी पेयजलापूर्ति नहीं की गई। बताया गया है कि पीएचईडी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नल जल योजना में बिजली कंपनी का लगभग ढाई करोड़ रुपए बकाया है। पीएचईडी द्वारा इस राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों पानी टंकियों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इससे प्रखंड क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। लोग पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पानी के लिए परेशान लोग इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने और पेयजलापूर्ति शीघ्र चालू करवाने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...