बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली 27 वर्षीय युवती पलक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस व पीएसी के गोताखोरों ने गंगा में पलक को तलाश किया। युवती की चप्पल बिजनौर गंगा बैराज पर मिलने के बाद उसके गंगा में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। शहर कोतवाली के मोहल्ला जाटान निवासी सचिन की पुत्री पलक रविवार सुबह अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने घर छोड़कर जाने और मरने की इच्छा जताई थी। नोट मिलने के बाद परिवार ने तुरंत शहर कोतवाली में सूचना दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि सुबह करीब पांच बजे पलक रोडवेज बस से बैराज के पास उतरी थी। सीसीटीवी फुटेज में वह गेट नंबर तीन तक पुल पर पैदल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.