दूसरे दिन भी नहीं लगा युवक का सुराग
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- पलियाकलां। ग्राम बंशीनगर के पास जंगल में धरती के फूल खोदने गए पलिया नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी सूरज का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने नदी के गहरे पानी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात होने पर एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि रात के समय घटनास्थल पर न तो पुलिस मौजूद रही और न ही वन विभाग का कोई कर्मचारी। ऐसे में पीड़ित परिवार अंधेरे में ही शव मिलने की उम्मीद में मौके पर डटा रहा। परिजनों के अनुसार, बीती 17 अगस्त को सूरज अपने दो दोस्तों के साथ जंगल में धरती के फूल खोदने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद वनकर्मियों ने उन्हें देख लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। वनकर्मियों के डर से सूरज अपनी जान बचाने के लिए भागा और पास ही बहते हुए गहरे पानी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.