फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। नजफ में रखे ताजियों में लगाई गई आग नजफ में पड़ी लकड़ी की धन्नी ने पकड़ ली। इसलिए दूसरे दिन फिर से आग धधकने लगी। इसपर फिर से दमकल कर्मी बुलाए गए लेकिन आग बुझ नहीं सकी। इसलिए पूरे नजफ भवन को बचाने को एक हिस्से को ढहाना पड़ा। चिलसरा रोड पर कर्बला के निकट ही मौला अली की याद में लगभग 250 साल पहले बनवाये नजफ भवन में घुसकर अराजकतत्वों ने कब्रों को क्षतिग्रस्त कर यहां रखे ताजियों में आग लगा दी थी। आग बुझाने को दमकल कर्मी बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और लगभग आग को बुझा दिया था। लेकिन रात में भवन में पड़ी लकड़ी की धन्नी से आग फिर से धधकने लगी। सुबह यहां लोग पहुंचे तो आग धधकते देखकर चौक गए। एक बार तो देखकर लगा कि कही फिर से तो किसी ने आग नहीं लगा दी। पास जाकर देखा गया तो लकड़ी की ध...