दूसरे दिन भी नहीं बुझाई जा सकी जंगल में लगी आग
मिर्जापुर, मई 21 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के करनपुर व मड़वा धनावल जंगल में मंगलवार की दोपहर में लगी आग दूसरे दिन भी नहीं बुझाई जा सकी। तेज हवा के कारण आग जंगल के कई हिस्सों में फैल गई है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में नाकाम साबित हो रही है। तेज हवा के कारण आग पहाड़ के ऊपरी हिस्से में पहुंच गयी है।आग की चपेट में आने से जंगल के हरे तेंदू,पलाश,नीम, अर्जुन,सलई, सिद्ध,बांस आदि के पेड़ जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- जंगल में लगी भीषण आग, पशु-पक्षी मरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.