दूसरे दिन भी नहीं बहाल हो सकी बिजली, शीशम का पेड़ गायब
सिद्धार्थ, जून 18 -- खुनुवा। क्षेत्र के गौहनिया चौराहा के पास मंगलवार को आई आंधी के बीच हाईटेंशन बिजली तार पर सड़क किनारे लगा मोटा शीशम का पेड़ गिर गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को दूसरे दिन तक बिजली आपूर्ति ठीक करने में पसीना छूटता रहा। बुधवार शाम तक करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति तो बहाल नहीं हो सकी पर शीशम का पेड़ गायब हो गया। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि मंगलवार को आंधी थमने के लगभग एक घंटे बाद ही कुछ लोग शीशम का पेड़ काटकर उठा ले गए। यह भी पढ़ें- 100 मीटर तक एलटी तार जलने से 50 घरों की बत्ती गुल यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 30 घंटे से अंधेरे में दर्जनों गांव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.