दूसरे दिन भी नहर में डूबे युवक का नहीं मिला सुराग
कुशीनगर, जून 17 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक दिन पूर्व एक युवक बकरी चराने के दौरान उसे बचाने में नहर में डूब गया था। मंगलवार को दूसरे दिन भी नहर में एनडीआरएफ टीम ने पहुंच कर युवक को घटना स्थल से लगायत दो किमी दूर तक देर शाम तक तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। युवक के नहर में डूबने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना का विवरण पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर निवासी शाहिद अली का बेटा मेहताब रजा उम्र 18 वर्ष सोमवार की दोपहर बकरी चराने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर सिधुआ सुखपुरा रेगुलेटर बड़ी नहर शेख टोलिया गांव के पास गया था। बताया जाता है कि बकरी चारा खाते समय मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पटरी की तरफ पानी के बहाव के पास पहुंच गई। यह देख मेहताब रजा बकरी को बड़ी नहर की पटरी के किनारे निकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.