मैनपुरी, फरवरी 13 -- कुर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ से गुजर रही कानपुर ब्रांच नहर के पानी में डूबे दोनों युवकों का शुक्रवार की देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार की शाम नहर के पुल से एक युवक पानी में कूदा तो उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी नहर में कूद गया और वह भी पानी में बह गया। रातभर उसकी तलाश होती रही। शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीमों ने नहर में युवकों की तलाश की, जो देर रात तक जारी रही। इससे पूर्व डीएम, एसडीएम करहल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। गुरुवार की रात लोगों ने जाम लगाकर हंगामा भी किया, शुक्रवार को डीएम, एसपी पहुंचे तो गुस्साई महिलाओं ने तखरऊ पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम पानी में डूबे युवकों की तलाश के लिए आ गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नहर में तलाश शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.