मधुबनी, जून 20 -- मधुबनी,निज संवाददाता। सक्षमता परीक्षा-2026 (पंचम) के अभ्यर्थियों के थंब इम्प्रेशन एवं बायोमेट्रिक मिलान के दूसरे दिन शनिवार को भी शिक्षा भवन में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। निर्धारित समय पर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी और सुबह से पहुंचे शिक्षक घंटों इंतजार करते रहे। स्थिति यह रही कि 11:30 बजे तक न तो प्रतिनियुक्त कर्मी काउंटर पर पहुंचे थे और न ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्रतिनियुक्त ऑपरेटर मौजूद था। करीब 12:30 बजे के बाद थंब इम्प्रेशन का कार्य शुरू हो सका। इस काम के लिए प्रधान सहायक सुबीर कुमार सिंह को नोडल की जिम्मेवारी दी गयी है, लेकिन ये भी समय पर नहीं पहुंचे। इन्होंने बताया कि ऑपरेटर केपहुंचते ही काम शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- जयनगर, बेनीपट्टी व झंझारपुर अनुमंडल के अभ्यर्थियों का हुआ थंब इम्प्रेशनप...