देवरिया, अप्रैल 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। पांडेचक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ता दूसरे दिन भी बिजली संकट से जूझते रहे। मंगलवार की दोपहर उपकेंद्र पर अचानक आग लगने से सिटी (सीटी) और ब्रेकर धू-धू कर जल गए थे। जिसके बाद से रामपुर कारखाना, पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। बुधवार को भी आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ गईं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी और बिजली के लिए जूझना पड़ रहा है। कई घरों की टंकियां खाली हो गईं, जबकि इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। इसके चलते दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। विद्युत विभाग के कर्मचारी मंगलवार दोपहर से ही खराबी दूर करने में जुटे हैं, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। लगातार दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल न होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.