इटावा औरैया, जून 19 -- जसवंतनगर। मॉडल तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना -प्रदर्शन के चलते पूरे दिन उप निबंधन कार्यालय में कोई भी बैनामा अथवा रजिस्ट्री नहीं हो सकी, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने का नेतृत्व दस्तावेज लेखक यूनियन के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की नई व्यवस्था से दस्तावेज लेखन और स्टांप विक्रय कार्य से जुड़े लोगों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो सकता है। इसी आशंका को लेकर वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे अधिवक्ता सौमिल सक्सेना सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से संबंधित व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की। यह भी पढ़े...